Khaani
Junction
Home Novels लव स्टोरी मेरी लव स्टोरी
मेरी लव स्टोरी
लव स्टोरी
लव स्टोरी

मेरी लव स्टोरी

5.0 (1 Reviews) 302 Reads Completed
एक ऐसी कहानी जिसमें पहले प्यार को जीवित रखती नव युवती की कहानी।

                           अध्याय 1

    चूंकि, यह मेरी प्रेम कहानी हैं अतः सर्वप्रथम मैं अपना परिचय देना चाहूंगा।
    मैं याने मनोज दामोदर जोशी। ...
Read Now

Storyline

एक ऐसी कहानी जिसमें पहले प्यार को जीवित रखती नव युवती की कहानी।

                           अध्याय 1

    चूंकि, यह मेरी प्रेम कहानी हैं अतः सर्वप्रथम मैं अपना परिचय देना चाहूंगा।
    मैं याने मनोज दामोदर जोशी। परिवार में सात भाई बहनों में सबसे छोटा। मेरे पाँच बडे भाई बहनों की शादी हो चुकी थी। मुझसे चार वर्ष बडा भाई और मैं अभी पढ रहे थे। मैं पढ़ने में तेज था। राज्य की दसवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 16% रहा। उसमें मुझे 86% मार्क्स आये और मेरीट में प्रथम स्थान पाया। उन दिनों दसवीं और ग्यारहवीं दोनों बोर्ड की परिक्षाऐं हुआ करती थी।
11 वीं में स्कूल बदलकर शहर की सबसे अच्छी स्कूल्स में से एक स्कूल में दाखिला लिया। लेकिन, *ऊँची दुकान फिके पकवान* जैसी स्थिति बनी। शिक्षक सही तरीके से नहीं पढाते थे। यदि कुछ डाऊट आ जाये तो वह डायरेक्ट स्टेप्स बता कर अपना फर्ज निभाते थे। ऐसे में मेरा मन पढ़ाई से उचटने लगा। आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग क्लास या ट्यूशन नहीं लगा सकता था।
   जब मन पढ़ाई में नहीं लगा तो मन इधर उधर की बातों में उलझने लगा। उन्हीं दिनों मोहल्ले की आठवी कक्षा में पढने वाली एक लडकी पर, नजर गई। जो लावण्यमयी तो थी ही परन्तु उसकी आवाज भी सुरीली थी। उसका नाम शीतल था। शीतल का और हमारा परिवार एक ही समाज से जुडे थे। इस वजह से वो अक्सर हमारे घर आया जाया करती थी। अब से पहले उसे एक साधारण लडकी समझकर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया था।
    हम दोनों मोहल्ले में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेते। नाटक हो या ड्युएट गाना, रंगोली प्रतियोगिता या फिर फैंसी ड्रेस, टेबल टेनिस हो या बेडमिंटन, हम दोनों अधिकतर साथ होते। एक नाटक में हमने पति-पत्नी का किरदार निभाया। बस! यहीं से मैं उसकी ओर आकर्षित हो गया। हमारी जोडी किसी भी कार्यक्रम में गीत गाने के लिये मशहूर हो गई। मोहल्ले से निकलकर समाज के कार्यक्रमों की शान होने लगे। उसे लेकर समाज के मित्रगण भी मुझे उकसाने लगे। धीरे धीरे मेरे मन में एक तरफ़ा प्यार उमडने लगा।

What Readers Say

View All
Anil Kundal
5 months ago
एक सशक्त प्रयास! कहानी कहने की कला में सादगी, सहजता और निरंतरता है। निस्संदेह उत्तम रचना!
❤ 0 मेरी लव स्टोरी - Chapter 1

All Chapters (12)

Chapter 1
मेरी लव स्टोरी - Chapter 1
Apr 10, 2026
Read
Chapter 2
मेरी लव स्टोरी - Chapter 2
Apr 10, 2026
Read
Chapter 3
मेरी लव स्टोरी - Chapter 3
Apr 11, 2026
Read
Chapter 4
मेरी लव स्टोरी - Chapter 4
Apr 11, 2026
Read
Chapter 5
मेरी लव स्टोरी - Chapter 5
Apr 12, 2026
Read
Chapter 6
मेरी लव स्टोरी - Chapter 6
Apr 13, 2026
Read
Chapter 7
मेरी लव स्टोरी - Chapter 7
Apr 14, 2026
Read
Chapter 8
मेरी लव स्टोरी - Chapter 8
Apr 15, 2026
Read
Chapter 9
मेरी लव स्टोरी - Chapter 9
Apr 16, 2026
Read
Chapter 10
मेरी लव स्टोरी - Chapter 10
Apr 17, 2026
Read
Chapter 11
मेरी लव स्टोरी - Chapter 11
Apr 18, 2026
Read
Chapter 12
मेरी लव स्टोरी - Chapter 12
Apr 19, 2026
Read
Anil Kundal
★★★★★ मेरी लव स्टोरी - Chapter 1 5 months ago
Anil Kundal
एक सशक्त प्रयास! कहानी कहने की कला में सादगी, सहजता और निरंतरता है। निस्संदेह उत्तम रचना!
5 months ago ❤ 0 Open Chapter